scriptक्रांति दिवस पर सपा का यूपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, लोकसभा चुनाव के बाद पहला प्रदेशव्यापी आंदोलन | Samajwadi Party big protest in UP on 9th August | Patrika News
गोरखपुर

क्रांति दिवस पर सपा का यूपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, लोकसभा चुनाव के बाद पहला प्रदेशव्यापी आंदोलन

9 अगस्त को समाजवादी पार्टी करेगी प्रदेश में आंदोलन
यूपी में ध्वस्त कानून व्यवस्था, गुंडाराज का आरोप

गोरखपुरAug 03, 2019 / 10:00 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Samajwadi party

Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर अत्याचार और गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। सपाइयों ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर होकर भाजपा के लोग अत्याचार कर रहे हैं, सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने में लगे हैं।
शनिवार को सपा की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा सत्ता के नशे में चूर होकर प्रत्येक क्षेत्र में अत्याचार किए जा रहे हैं। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता गुंडागिरी पर उतर आए हैं।
Read this also: यूपी में तीन तलाक कानून को ठेंगा, मोबाइल पर ही दे दिया तलाक

जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था संभाल पाने में अक्षम हैं। जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। बलात्कारी, हत्यारे और गुण्डे सरेआम सड़को पर टहल रहे हैं, उनको पकड़ पाने में भाजपा सरकार अक्षम है। उन्होंने कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ न्याय करने की बजाय भाजपा सरकार विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है। जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा मोहम्मद आजम खान व उनके पुत्र अब्दुल्लाह आजम के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखवाकर अत्याचार कर रही है। आरोप लगाया कि डराओ धमकाओ और राज करो भाजपा का एजेंडा है। भाजपा और वर्तमान सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। लोकतंत्र में विपक्ष को डराने धमकाने की परम्परा नहीं रही है। लेकिन आज जो व्यक्ति सही बात उठा रहा है और जो वर्तमान सत्तासीन लोगों के मन के योग्य नहीं है तो उस व्यक्ति को सरकारी मशीनरियों से परेशान कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों को लेकर 9 अगस्त को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
संचालन दयानंद विद्रोही ने किया। इस दौरान जवाहरलाल मौर्या, जगदीश यादव, फिरंगी प्रसाद, शारदा देवी, राम भुआल निषाद, डॉ मोहसिन खान, चंद्रबली यादव, अवधेश यादव, राजेश सिंह, अमरेंद्र निषाद, मनुरोजन यादव, गंगा निषाद, किसान सिंह सैथवार, कबीर आलम, मिर्जा कदीर बेग, रामनाथ यादव, अशोक यादव, रामजतन यादव, रुपावती बेलदार, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शकील अंसारी, अभिमन्यु यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, मैना भाई, मुन्नी लाल यादव, विनय यादव, दयाशंकर निषाद, देश दीपक यादव, खरभान यादव, जयप्रकाश यादव, देवेंद्र भूषण निषाद आदि मौजूद रहे।

Hindi News/ Gorakhpur / क्रांति दिवस पर सपा का यूपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, लोकसभा चुनाव के बाद पहला प्रदेशव्यापी आंदोलन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो